30+ Best Sardi Funny Hindi Jokes

Sardi Funny Hindi Jokes

सर्दी का मौसम आते ही गरम कंबल, चाय की चुस्कियां और मजेदार हंसी-मजाक की बातें शुरू हो जाती हैं। ठंडी हवा के साथ जहां शरीर कांपने लगता है, वहीं मजेदार चुटकुले दिल को गर्माहट और हंसी का तड़का लगा देते हैं। सर्दी के मजे सिर्फ गरमागरम पकवानों में ही नहीं, बल्कि उन फनी जोक्स में भी हैं, जो हंसी की लहर दौड़ा देते हैं। इस ब्लॉग में हम कुछ ऐसे ही मजेदार और गुदगुदाने वाले “Sardi Funny Hindi Jokes” लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप ठंड को भूल जाएंगे और हंसी के ठहाकों में डूब जाएंगे!

Sardi Funny Hindi Jokes के इस पोस्ट को हमने कुल पाँच categories में बांटा है: Sardi Funny Hindi Jokes for friends, Sardi Funny Hindi Jokes for Students, One liner Sardi Funny Hindi Jokes, Sardi Funny Hindi Shayari jokes और Sardi Funny Hindi Jokes for Kids.

Sardi Funny Hindi Jokes for Friends

1. चिंटू: कड़कती ठंड किसे कहते हैं?
मिंटू: जब कोल्ड ड्रिंक देखते ही रूह कांप जाए,
आइस क्रीम का नाम लेते ही बुखार आ जाए,
और चाय, कॉफी ☕ का नाम सुनते ही जान में जान आ जाए।
😂😆

2. गोलू: यार पप्पू, आज तेरे घर में कितनी डिग्रियां हैं?
पप्पू: ज़ीरो।
गोलू(हैरान होकर): अरे, पर कैसे?
पप्पू: अरे यार, मैं टेंपरेचर की बात कर रहा हूँ, चुपचाप रज़ाई में दुबका रह।
🥶😂

3. मोनू: सोनू, तू पकोड़े खाने वक्त अपने टॉमी को पास क्यों नहीं रखता?
सोनू: क्या करूं यार, आजकल वह भी पकोड़े मांगने लगता है।
मोनू: तो क्या हुआ, थोड़ा खिला दिया कर।
सोनू: भाई वो फिर कंबल में घुस कर चाय की भी डिमांड करने लगता है।
😆😆😂😂

4. चिंटू: चल पिंटू, एक चुटकुला सुना।
पिंटू: इस ठंड में कुल्ला करना मुश्किल है और तुझे चुटकुला सुनना है?
🥶😆

5. चिंटू: यार पिंटू, कल मंदिर चलते हैं।
पिंटू: इतनी ठंड में?
चिंटू: ठंड तो है पर भगवान का दर्शन करना भी तो जरूरी है।
पिंटू: वह तो तुम घर पर भी कर सकते हो।
चिंटू: कैसे भला?
पिंटू: सर पर एक मग ठंडा पानी डाल लो, तुरंत भगवान के दर्शन हो जायेंगे।
🥶🤣

6. चिंटू: यार, पिछले दो दिनों से मैं एक बात से हैरान हूँ।
मंटू: कौन सी बात भाई?
चिंटू: सुबह सुबह उठने के लिए 6 बजे का अलार्म लगता हूँ और फिर काटकर 5 मिनट के लिए सो जाता हूँ। पर पता नहीं कैसे, आँख खुलते ही 10 बज जाता है?
😂🤣

7. राजू: सर्दियों में तो वक्त का पता ही नहीं चलता।
मोहन: वह कैसे?
राजू: सुबह ठीक से होती नहीं कि शाम हो जाती है।
😂😆

सर्दी में सुबह बिस्तर छोड़ना किसी जंग जीतने से कम नहीं लगता, और नहाने का तो सवाल ही मत पूछिए!
ऐसे में, अगर कुछ मजेदार सर्दी फनी हिंदी जोक्स सुनने को मिल जाएं, तो ठंड भी मजेदार लगने लगती है। तो आइए, हंसी के इस सफर को ज़ारी रखें!

Sardi Funny Hindi Jokes for Students

8. टीचर: चिंटू, जीवन में परम आनंद क्या है?
चिंटू: सर, इस कंपकपाती हुई सर्दी में घर में रजाई से लिपटा रहूं, खिड़की से थोड़ी थोड़ी धूप आती रहे, और बस कोई हाथ में एक ग्लास गरम गरम चाय पकड़ा जाए। जीवन में इससे बड़ा आनंद कुछ भी नहीं है।
😂😆

9. टीचर: सोनू, अभी तुम्हारे सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
सोनू: सर्दी में रोज़ नहाकर क्लास आना।
टीचर: तो तुम इस चुनती का सामने कैसे कर रहे हो?
सोनू: जी, सप्ताह में एक बार नहाकर।
😆🤣

10. टीचर: ठंड में पहाड़ बर्फ़ की चादर ओढ़ लेते हैं। गोलू, खड़े होकर इस वाक्य का मतलब समझाओ।
गोलू: सर, पहाड़ों पर कोई कम्बल देने वाला नहीं होता होगा, इसलिए उन्हें चादर से ही काम चलाना पड़ता है।
😆😂

11. टीचर: सोनू, जाड़े के मौसम का एक फायदा बताओ।
सोनू: सर, जाड़े में फ्रिज, कूलर और ए.सी. के दाम कम हो जाते हैं जिससे पैसे की खूब बचत होती है।
🤣😄

12. टीचर: गोलू, इस महीने तुमने क्या संकल्प लिया है?
गोलू: सर, मैंने इस महीने ना नहाने का संकल्प लिया है।
टीचर: नालायक!!
😆😂

13. टीचर: मोनू, आज मैंने तुम्हें कोल्ड ड्रिंक्स पीते हुए देखा। तुम तो सर्दी की वजह से 2 दिन क्लास नहीं आए। फिर इतनी लापरवाही क्यों?
मोनू: सर, आप ही ने तो बताया है कि निगेटिव और निगेटिव को गुणा करने पर पॉजिटिव आता है। उसी प्रकार सर्दी में कोल्ड ड्रिंक्स पीकर मेरी सर्दी ठीक हो जाएगी।
🤣😁

14. टीचर: बड़ी अजीब विडंबना थी कि उस व्यक्ति का दुश्मन उसके पीछे पीछे आ रहा था परन्तु वह उसे पहचान न सका। चिंटू, इस कहानी को पढ़ने के बाद क्या तुम बता सकते हो, ऐसा क्यों हुआ?
चिंटू: सर, आसपास बहुत कोहरा होगा, इसलिए उसने दुश्मन को पहचाना नहीं होगा।
😂😄

Sardi Funny Hindi One Liner Jokes

15. सर्दी के मौसम में आधा दिन तो इसी उधेड़बुन में गुज़र जाता है कि रज़ाई के भीतर दुबका रहूं या बाहर जाकर धूप में बैठूं,
क्योंकि बाहर धूप तो है पर साथ साथ ठंडी हवा भी चल रही है।
🥶 🤣

16. सर्दी के मौसम में अगर बिना अदरक वाली चाय मिल जाए तो ऐसा लगता है, मानो हमारे साथ बड़ा विश्वासघात कर दिया गया हो।
😆😂

17. रज़ाई में लगभग पूरा शरीर गरम हो जाता है, पर पैर जल्दी गरम होने का नाम ही नहीं लेता, जिसके कारण नींद भी जल्दी नहीं आती है।
🤣😆

18. सर्दी के दिनों में अगर किसी की चीख निकलवानी हो तो बस एक काम करो, अपना पैर उसके पैर में धीरे से छुआ दो।
😆😂

19. ठंड में अगर सुबह सुबह उठकर नहाना नहीं पड़े, तब चेहरे पर एक विचित्र सी चमक, मुख पर विजयी मुस्कान तथा मन में अपार संतोष की अनुभूति होती है।
😆😄

20. गोलू अपनी चाय में एक मच्छर को गिरा हुआ देखकर हँसते हुए बोला: शायद इसे भी अदरक वाली चाय देखकर रहा नहीं गया।
😆😅

21. ठंड में अगर किसी के हाथ में बर्फ़ छुआ दो और फिर अपना हाथ, तो उसे पता ही नहीं चलेगा कि कौन सा बर्फ़ था और कौन सा हाथ।
😆😄

22. गोलू से टीचर ने पूछा कि ठंड में सबसे बड़ी चुनौती क्या रहती है तो उसने उत्तर दिया: कम्बल में पैर को गरम करना।
🤣😂

23. जाड़े के मौसम में स्कूल के लड़के आईसक्रीम खाकर अपने दोस्तों के सामने ऐसे दिखाते हैं, मानो उन्होंने कितनी बड़ी जंग जीत ली हो।
😆😄

24. सर्दी के मौसम में कम्बल में दुबक कर रहने की ऐसी आदत लग जाती है कि हम कभी कभी यह सोच कर सिहर जाते हैं कि आखिर गर्मी में लोग बिना कम्बल के कैसे रह जाते हैं और वह भी पंखा चलाकर!!
🥶🤣

25. सर्दी में पानी पीने के बाद लगता है कि भीतर क्या क्या पिघल गया।
😂🤣

Sardi Funny Hindi Shayari Jokes

26. होठों पर किसी की फ़रियाद आई,
जब सर्द हवा चली तो किसी की याद आई,
कैसे रोकें अब हम अपने जज़्बातों को,
चाय जो इतनी देर के बाद आई।
😂🤣

27. इस बेदर्द मौसम में,
ना कोई लड़े, ना परेशान करे।
कंबल तान कर बस सोता रहूं,
और कभी बाहर निकलना ना पड़े।
😂🤣

28. बाहर इतनी ठंड है,
आईसक्रीम खरीदने कौन जाए।
सामने इतनी बरफ पड़ी है,
क्यों न सॉस डालकर खा ली जाए।
💡😅

29. आज एक ऐसी घटना हुई,
जिसे देखकर मेरी बुद्धि थम गई।
गरम पानी रखकर गया था सोने,
सुबह उठते ही गिलास में बरफ़ जम गई।
😆🤣

Sardi Funny Hindi Jokes for Kids

30. राजू सुबह उठते ही चिल्लाने लगा। यह देखकर उसकी माँ ने पूछा: क्या हुआ बेटा?
राजू: मम्मी, मैंने एक बहुत भयानक सपना देखा है।
माँ: क्या देखा तुमने बेटा?
राजू: आपने सुबह सुबह मुझे ठंडे पानी से नहला दिया है।
😂😆

31. बाप: बेटा, बताओ, इनमें से ज़्यादा ताकतवर कौन है, आदमी या चिड़िया?
बेटा: चिड़िया।
बाप: पर कैसे?
बेटा: क्योंकि ठंड में भी चिड़िया को कपड़े पहनने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वही अगर पूरे कपड़े में कोई आदमी कम्बल ओढ़कर भी बिस्तर में दुबका हो और कम्बल को उसके ऊपर से ज़रा सा खींच लिया जाए, तभी उसकी चीख निकल जाती है।
🤣😂

सर्दी के मौसम में हंसी की गर्माहट दिल को खुश कर देती है। उम्मीद है, ये मजेदार सर्दी फनी हिंदी जोक्स आपको हंसाने में कामयाब रहे होंगे। अगर ये जोक्स पसंद आए, तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और हंसी की इस मिठास को सब तक पहुंचाएं!

अपने सुझाव हमें कॉमेंट्स में ज़रूर बताएं।

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *