30+ Best Garmi/ Summer Funny Jokes in Hindi

गर्मी का मौसम आते ही न सिर्फ तापमान बढ़ता है, बल्कि लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। चिलचिलाती धूप, उमस भरी रातें और बिजली की आंख-मिचौली से हर कोई बेहाल हो जाता है। लेकिन कहते हैं न, हंसी हर परेशानी का हल है!
इसलिए, हम आपके लिए लाए हैं Best Garmi/ Summer Funny Jokes in Hindi, जो गर्मी की परेशानी को हंसी में बदल देंगे। तो तैयार हो जाइए मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए, क्योंकि इन जोक्स के आगे गर्मी भी ठंडी पड़ जाएगी!
इस पोस्ट को हमने 6 categories में बांटा है: Garmi Funny Hindi Jokes for Friends, Garmi Funny Hindi Jokes for Adults, Summer Funny Jokes in Hindi for Students, Summer Funny Hindi Jokes for Kids, Garmi Funny One Liner Hindi Jokes और Garmi Par Funny Hindi Shayari/ Garmi Funny Quotes in Hindi.
तो आइए, गर्मी के इन मज़ेदार चुटकुलों का सफर शुरू करते हैं।
Garmi Funny Hindi Jokes for Friends
1. सोनू: अरे भाई, तेरे घर में इतने सारे मच्छर हैं, पर कोई काट नहीं रहा, ऐसा कैसे?
मोनू: भाई, बाहर बहुत गर्मी है। इसलिए ये बस ए.सी. में आराम करने आए हैं।
🤣😂
2. चिंटू: भाई, गर्मी में इतना पसीना क्यों आता है?
मंटू: क्योंकि भाई, इतनी गर्मी में पानी भी परेशान होकर शरीर से बाहर निकलने लगता है।
😆🤣
3. चिंटू: यार गोलू, मैं आधे घंटे के लिए मार्केट जा रहा हूं। गर्मी बहुत है, आने पर थोड़ी शरबत पिला देना।
गोलू: हां भाई, क्यों नहीं।
और उसने फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालकर ग्लास में भर दी।
चिंटू: पर यार, मैंने शरबत पिलाने के लिए बोला था।
गोलू: भाई, तेरे आने तक ये शरबत ही बन जाएगा।
😂😆
4. चिंटू: जिस प्रकार यह चाय गरम है, उसी प्रकार ज़्यादा गर्मी में दिमाग भी गरम हो जाता है।
मंटू: तो उससे क्या होता है?
चिंटू: उससे मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। तुम इस बात पर कितना यकीन करते हो?
मंटू: सौ प्रतिशत, क्योंकि तुम कॉफी को चाय बोल रहे हो।
😂😂🤣🤣
5. मोनू: तुम इतनी गर्मी में गरम पानी से क्यों नहाते हो?
सोनू: क्योंकि गरम शरीर पर ठंडा पानी डालने से रिएक्शन हो जाएगा।
😅☺️
6. चिंटू: भाई, मैं ऐसा क्या करूँ जिससे गर्मी में भी सर्दी का आनंद आए?
पिंटू: अदरक वाली चाय को ठंडा करके पिया कर।
😆🤣
दोस्तों, गर्मी चाहे जितनी भी तेज़ हो, हंसी और मज़ाक से इसका असर थोड़ा कम जरूर किया जा सकता है। उम्मीद है कि ये मज़ेदार जोक्स पढ़कर आपको थोड़ी ठंडक मिली होगी और चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी। हंसते रहिए, खुश रहिए और गर्मी से बचाव करते हुए हम इस सफर को ज़ारी रखते हैं।
Garmi Funny Hindi Jokes for Adults
7. मालिक: मैंने तुम्हें दीवार बनाने के लिए कहा था।
मज़दूर: हाँ मालिक, मैंने बनाई थी।
मालिक: फिर मुझे दीवार दिख क्यों नहीं रही? तुमने किस चीज़ से बनाई थी?
मज़दूर: जी, बरफ़ से।
😆😄
8. पति (पत्नी से): तुम प्रकृति के बहुत करीब हो।
पत्नी (खुश होकर): वो कैसे?
पति: जैसे जैसे सर्दी के बाद गर्मी आ रही है, वैसे वैसे तुम्हारे दिमाग का पारा भी नीचे से ऊपर चढ़ रहा है।
😆🤣
9. सोनू (दुकानदार से): भैया, ज़रा सर्दी के लिए गरम कपड़े दिखाना।
दुकानदार: भैया, कपड़े तो ठंडे ही मिलेंगे, घर जाकर खुद से गरम कर लेना।
🤣😆
10. पत्नी: चाय बन गई है, जल्दी से पी लो।
पति: रहने दो, मैं ठंडी भी पी लूंगा।
पत्नी: ठंडी का तो पता नहीं पर देर करोगे तो चाय सूख ज़रूर जाएगी।
😆🤣
Summer Funny Jokes in Hindi for Students
11. टीचर: चिंटू, तुम अपनी शर्ट कितने दिनों पर वॉश करते हो?
चिंटू: सर, वॉश करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।
टीचर: पर कैसे?
चिंटू: सर इतनी गर्मी है, पसीने में अपने आप धुलकर सुख जाता है।
😆🤣
12. टीचर: अरे चिंटू, तुम्हें तो कल तेज़ बुखार था। इसलिए तुम कल स्कूल नहीं आए। आज अचानक ठीक कैसे हो गया?
चिंटू: सर, आजकल गर्मी इतनी है कि सारा बुखार एक दिन में ही उतर गया।
🤣😂
13. टीचर: गोलू, खड़े होकर बताओ, हमें सुबह में क्यों नहाना चाहिए?
गोलू: क्योंकि सर, दोपहर होते ही टंकी का पानी उबलने लगता है।
🤣😆
14. टीचर: राकेश ने गर्मजोशी से अपनी बात रखी। इस वाक्य का विलोम क्या होगा?
पप्पू: राकेश ने ठंडीजोशी से अपनी बात रखी।
टीचर: नालायक!!
😄🤣
15. टीचर: गोलू, लोहे पर तापमान का क्या असर होता है? आसान भाषा में समझाओ।
गोलू: जी, तापमान बढ़ाने पर लोहे को गर्मी लगती है और वह फैल जाता है। वही, तापमान घटाने पर उसे ठंड लगती है, इसलिए सिकुड़ जाता है।
💡😅
16. टीचर: सोनू, गर्मी में कपड़े हवा में जल्दी कैसे सुख जाते हैं?
सोनू: सर, इतनी गर्मी में तो खुद हवा सुख जाती है, भला कपड़े कौन सी बड़ी चीज़ हैं?
🤣😆
17. टीचर: गोलू, आईसक्रीम और बर्फ़ में क्या समानता है?
गोलू: जी, गर्मी से दोनों ही पिघल जाते हैं।
😅😆
Summer Funny Hindi Jokes for Kids
18. मम्मी: अरे चिंटू, ज़रा गैस भरवाकर ले आना, चाय बनानी है।
चिंटू: गैस की क्या ज़रूरत है मम्मी? धूप इतनी तेज़ है, ग्लास में दूध, चीनी और चायपत्ती मिक्स करके धूप में रखने पर चाय खुद ब खुद बन जायेगी।
😂🤣
19. मां: बेटा, तुम्हारा मन क्या खाने को कर रहा है?
(बच्चा, जिसने अभी बोलना नहीं सीखा, ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगता है।)
मां(अपने पति से): ये क्या बोलना चाह रहा है?
पिता: इसके चिल्लाने का मतलब है, आई स्क्रीम।
मां: अच्छा, आईसक्रीम!!
😂🤣
20. गोलू: मम्मी, बहुत गर्मी लग रही है।
मां ने ए.सी. ऑन कर दिया।
मां: अब ठीक है?
गोलू: नहीं, अब भी लग रही है।
मां: कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम या शरबत, कुछ लाऊं?
गोलू: नहीं, उससे कुछ नहीं होगा।
मां: अरे बेटा, फिर तुम्हें कैसे ठंडक मिलेगी?
गोलू: आज स्कूल नहीं जाने से।
मां: नालायक!!
🤣😂
21. बच्चा: पापा, बुखार में क्या होता है?
बाप: बेटा, बुखार में शरीर गरम हो जाता है।
बेटा: इसका मतलब आपको हमेशा बुखार रहता है।
बाप: वह कैसे?
बेटा: मम्मी कहती हैं कि आप हमेशा किसी न किसी पर गरम हो जाते हैं।
😆😂
22. मां: पता है? मोनू की देर से उठने वाली आदत को मैंने सुधार दिया।
बाप: अरे वाह! पर कैसे?
मां: मैं रोज़ सुबह 7 बजे उसके रूम का पंखा बंद कर देती हूँ।
🤣😄
23. मां: अरे गोलू, तू इतनी बदमाशी क्यों करता है? अपने पापा का दिमाग गरम करना तुझे अच्छा लगता है क्या?
गोलू: अरे मम्मी! चालीस डिग्री टेंपरेचर में किसका दिमाग ठंडा रहेगा?
😂😆
Garmi Funny One Liner Hindi Jokes
24. गर्मी में अगर कोई एक सप्ताह नहीं नहाए तो बहुत लोगों को उसे पागल घोषित करने में देर नहीं लगती।
😂🤣
25. तेज गर्मी में कुछ लोग इतने कम कपड़े पहनते हैं कि मनुष्य और जानवर के बीच कोई खास फरक नहीं दिखता।
😄😂
26. गर्मी के दिनों में यदि परमात्मा के दर्शन करने हों तो सिर्फ एक मिनट के लिए बाहर मिट्टी पर खाली पैर चलकर आ जाओ।
😂😆
27. इतनी भयंकर गर्मी में अगर किसी को बुखार आ जाए तो बहुत सावधानी से टेंपरेचर चेक करना, कहीं थर्मामीटर ही फुट न जाए।
😆😂
28. गर्मी इतनी प्रचंड है कि अब थर्मस भी सिर्फ़ बोतल बनकर रह गया है।
🤣😅
Garmi Par Funny Hindi Shayari/ Garmi Funny Quotes in Hindi
29. इतनी तेज़ गर्मी में,
नींद कहाँ आती है?🥱
थोड़ी आनी चाहे फिर,
मच्छर भी तो साथी है। 😂
एक बजे जाता हूँ सोने,
फट से आँख खुल जाती है।
क्योंकि जैसे घड़ी में चार बजते हैं,
सुबह हो जाती है।
😆🤣
30. इतनी तपती दोपहरी में,
न जाओ मेले, न जाओ ज़ू,
घर में बैठो इत्मीनान से,
बाहर निकलते लगेगी लू।
😯😄
31. पंखे के नीचे बैठकर भी,
लगातार पसीना बहता है।
तपती गर्मी में हर जीव,
बस पानी पानी कहता है।
इतने ऊँचे तापमान को,
कैसे शरीर सहता है?
और कैसा विचित्र प्राणी है वह जो,
बिना नहाए रहता है।
🤣😂
उम्मीद है कि इन चुटकुलों ने आपको हंसने पर मजबूर कर दिया होगा। तो अगली बार जब भी गर्मी सताए, तो पानी पीकर खुद को ठंडा रखें और इन गर्मी फनी हिंदी जोक्स को पढ़कर अपनी गर्मी की टेंशन दूर भगाएँ!
अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। अपने सुझाव हमें कॉमेंट्स में बताएँ।
Related Posts


