30+ Best मौसम Barish Funny Hindi Jokes

मौसम Barish Funny Hindi Jokes

बारिश का मौसम आते ही हर किसी का मन खुशी से झूमने लगता है। यह मौसम न केवल ठंडी हवा और पानी की बूँदों से हमें राहत देता है, बल्कि इसके साथ ही बहुत सारी मस्ती और मज़ेदार लम्हे भी लेकर आता है।

इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे हंसी-ठहाकों से भरे Barish Funny Hindi Jokes, जो बारिश के मज़े को और भी खास बना देंगे। तो तैयार हो जाइए हंसी के कुछ झोंकों के साथ, क्योंकि ये जोक्स आपको न केवल मुस्कुराने पर मजबूर करेंगे, बल्कि बारिश के इस मौसम को और भी खुशनुमा बना देंगे!

Barish Funny Hindi Jokes के इस पोस्ट को हमने कुल पाँच categories में बांटा है: मौसम Barish Funny Hindi Jokes for Friends, Barish Funny Hindi Pati Patni Jokes, Barish Funny Shayari Jokes in Hindi, Barish Funny Hindi Jokes for Kids/Students और Barish Funny Hindi One Liner Jokes.

तो आइए, बारिश मौसम के इन मज़ेदार चुटकुलों का सफ़र शुरू करें।

मौसम Barish Funny Hindi Jokes for Friends

1. चिंटू (अपनी दोस्त बिजली से): बारिश में संभल कर रहना, कहीं गिर मत जाना, वह क्या है न की बारिश में बिजली गिरती रहती है।
😆🤣

2. बारिश थमते होते ही सोनू प्लेग्राउंड चला गया।
वहां पर उसके चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उससे पूछा: अरे सोनू, तुझे कैसे पता चला कि हमलोग यहां पर आए हैं?
सोनू: वह क्या है न कि बारिश में सारे साँप बिल से निकल आते हैं।
🤣😂

3. दुकानदार: क्या चाहिए?
मोहन: एक मेरा बरसती मेढक बोला, इस लाइन को उल्टा कर लो।
दुकानदार: क्या मतलब?
मोहन: टर्र मेरी इक, यानी टर्मरिक, हल्दी।
🤣😂

4. राजू: भाई, जाड़े और बरसात के बीच का अंतर फिल्मी अंदाज़ में बता।
गोलू: जाड़े में बादलों में चांद छिपता है और बरसात में बादलों में सूरज।
😅😂

Barish Funny Hindi Pati Patni Jokes

5. पत्नी: इस घनघोर बारिश में मैं उड़ना चाहती हूँ, बादलों से उपर।
पति: यही तो दिक्कत है बारिश की।
पत्नी: क्या मतलब?
पति: कभी रोड पर कचरा कर देती है तो कभी दिमाग में।
😂😆

6. बारिश का मौसम आते ही साँप ने अपनी पत्नी से कहा: सुनो जी, जल्दी पैकिंग कर लो, घर में बाढ़ आने वाली है।
😂🤣

7. पति: तुम धरती हो और मैं बादल।
पत्नी: अच्छा अब समझी, तभी तुम मुझ पर हर बात में बरसते रहते हो।
🤣😆

Barish Funny Shayari Jokes in Hindi

8. बरसात के इस हसीन मौसम में,
किसी से शिकायत, किसी से कोई फ़ाइट नहीं।
बस यूहीं चुपचाप बैठा हूँ सोफे पर,
क्योंकि घर में सुबह से लाइट नहीं।
😂😆

9. जब तपती हुई गर्मी में घने बदल घिर आएँ,
सारे दरवाज़े और खिड़कियाँ बंद हो जाएँ,
उस आनंद की कल्पना कौन करेगा जब,
ठंडे मौसम में हम मीठी नींद सो जाएँ।
🤣😅

10. बड़ी मेहनत से हमने पुताई करके,
दिवाल को बिल्कुल नीला कर दिया।
तभी अचानक कहीं से बदल घिर आए,
और बारिश ने सबकुछ गीला कर दिया।
😅😂

बारिश में हंसी-मजाक और जोक्स का अपना ही मजा है। जब बारिश की बूँदें गिरती हैं, तो इन जोक्स के साथ समय बिताना और भी मजेदार हो जाता है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इन हंसी-ठहाकों को साझा करें और मौसम का पूरा आनंद लें।

Barish Funny Hindi Jokes for Kids/Students

11. टीचर: गर्मी के बाद बरसात क्यों आता है?
चिंटू: सर, गर्मी में बादल एक दूसरे से नाराज़ होकर दूर दूर रहते हैं।
और जब एक दूसरे के पास आकर झगड़ने लगते हैं तब बरसात का मौसम शुरू हो जाता है।
टीचर: मूर्ख, निकल जा क्लास से!!
😆😂

12. टीचर: बादलों के गरजने से क्या पता चलते है?
स्टूडेंट: यही कि चाय और पकोड़े बनाने का टाइम आया गया।
😆🤣

13. टीचर: चिंटू, तूफ़ान आने की संभावना ज़्यादा कहां होती है?
चिंटू: सर, घर में।
टीचर: वो कैसे?
चिंटू: जब पापा मम्मी की कोई बात नहीं मानते हैं।
😂🤣

14. टीचर: बारिश होने से पहले क्या करना सबसे ज़रूरी होता है?
चिंटू: सर, छत से कपड़े उतारना।
🤣😂

15. टीचर: सोनू बताओ, अगर बारिश 10 मीटर प्रति सेकेंड से सीधी गिर रही है, और तुम 5 मीटर प्रति सेकेंड से चल रहे हो तो तुम्हें भीगने से बचने के लिए छाते को किस ऐंगल पर रखना होगा?
सोनू: सर, इतनी तेज़ बारिश में तो छाता हाथ से ही उड़ जायेगा, ऐंगल सेट करने का मौका ही नहीं मिलेगा।
😆🤣

16. टीचर: चिंटू, धार्मिक व्यक्ति किसे कहते हैं?
चिंटू: ऐसा व्यक्ति जो धर्म में मानता हो।
टीचर: गुड! अब ये बताओ, वार्षिक परीक्षा किसे कहते हैं?
चिंटू: ऐसी परीक्षा जो वर्षा में मानती हो।
टीचर: नालायक!!
😂😆

17. चिंटू न्यूज़ पर देख रहा था: आज आपके शहर में वर्षा होगी।
उसने अपनी माँ से कहा: माँ, ये न्यूज़ वाले गलत क्यों दिखा रहे हैं?
माँ: क्यों बेटा? आज तो वर्षा होगी ही क्योंकि आज मौसम खराब है।
चिंटू: पर वर्षा तो कल की फ्लाइट से अपने शहर से चली गई।
😅😄

18. टीचर: सोनू और मोनू बारिश में दुकान पर जाते हैं।
सोनू ने छाता लिया है पर मोनू ने नहीं। बताओ, कौन भीगकर नहीं आएगा?
राजू: सर, कोई नहीं भीगेगा, क्योंकि मोनू ने रेनकोट पहना हुआ है।
🤣😆

19. टीचर: गोलू, स्लिप और स्लीप में क्या फ़र्क है?
गोलू: बरसात में बस अंदर बाहर का फ़र्क है।
टीचर: क्या मतलब?
गोलू: घर के अंदर स्लीप 😴 और घर के बाहर स्लिप।😲
😂😅

20. मां: बेटी पूजा, बाहर बहुत बारिश हो रही है। छाता ले लो वरना भीग जाओगी।
पूजा: हां मम्मी, और कल जो दो हज़ार का मेकअप कराया है, वो धूल जाएगा सो अलग।
मां: नालायक कहीं की!!
😂🤣

21. टीचर: गोलू, बारिश होने पर कौन सा पक्षी नाचता है?
गोलू: कभी मोर, कभी गौरैया।
टीचर: गौरैया?
गोलू: जब मोर सोया रहता है और गौरैया फ्री रहती है तब।
😅😆

22. टीचर: गोलू, कल क्लास क्यों नहीं आए?
गोलू: सर, कल मैं कुछ क्रिएटिव काम कर रहा था।
टीचर: अच्छा, कौन सा काम?
गोलू: कल मैंने मिट्टी और रेत से खिलौने बनाए। मिट्टी की चिड़िया, मिट्टी के शेर, रेत का महल, रेत के घर।
टीचर: अरे वाह, तुम तो बहुत टैलेंटेड हो! आज मैं खुद तुम्हारे घर चल कर उन्हें देखूंगा।
गोलू (घबराते हुए): नहीं सर, अब वो नहीं दिखेंगे?
टीचर: क्यों, क्या हुआ?
गोलू: कल शाम को बारिश हुई और सारे खिलौने मिट्टी में मिल गए।
🤣😂

23. टीचर: राजू, गर्मी में बारिश और सर्दी में बारिश, इन दोनों में क्या फ़र्क है?
राजू: वही जितना वांछित अतिथि और बिन बुलाए मेहमान में होता है।
😆🤣

24. टीचर: बताओ सोनू, बारिश होने, बर्फ़बारी होने और ओस गिरने में क्या समानता है?
सोनू: यही कि तीनों में ही भीगने से तबीयत खराब होने का बराबर खतरा रहता है।
😅😂

Barish Funny Hindi One Liner Jokes

25. बारिश में जिम जाने की ज़रूरत ही नहीं, बस छत पर कपड़े सुखाने का काम संभाल लेने पर आदमी दिन में दस बार दौड़ते दौड़ते खुद ब खुद पतला हो जाएगा।
😂😄

26. बारिश में जब सड़क पर चलते हुए बगल से कोई गाड़ी तेज़ रफ्तार में गुज़रती है तब यह सोचकर दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं कि कपड़ों का क्या होगा?
😆🤣

27. बारिश के मौसम में जब टूटी फूटी सड़कों पर इधर उधर पानी लग जाता है तब सड़क पर चलने में हम में और सर्कस में करतब दिखाने वाले में कुछ खास फ़र्क नहीं रह जाता।
🤣😆

28. पता नहीं फिल्मों में लोग कैसे बारिश में भीगते हुए भी नाचने गाने लगते हैं, हम अगर बारिश में ज़रा सा भी भीग जाएँ तो मम्मी पीट पीट पर निहाल कर दे।
😒😂

29. ज़्यादा बारिश होने पर कोई खुश हो न हो, बच्चे स्कूल बंद होने पर खुशी से फुले नहीं समाते हैं।
🤣😅

30. सर्दी में नहाना, गर्मी में बाहर जाना और बारिश में कपड़े सुखाना, ये तीनों काम चुनौतियों से कम नहीं हैं।
🤣😆

31. गाँवों में छत पर सोना और आधी रात को बारिश आने पर बिस्तर उठाकर नीचे भागना लगा रहता है।
😂😅

बारिश के मजेदार जोक्स हमें हंसी के साथ-साथ एक सुकून भी देते हैं। इन जोक्स के जरिए हम अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं, और ये हमें तनाव से दूर रखते हैं। तो अगली बार जब भी बारिश हो, इन Barish Funny Hindi Jokes का मज़ा लीजिए और हंसीखुशी के साथ दिन बिताइए।

Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *