15+ Christmas Funny Santa Claus Jokes in Hindi

क्रिसमस का त्योहार खुशियों, प्यार और उत्सव का प्रतीक है, और जब बात हो मस्ती और हँसी की, तो मजेदार जोक्स से बेहतर क्या हो सकता है? हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपके लिए लेकर आए हैं क्रिसमस के फनी हिंदी जोक्स का शानदार संग्रह, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए तैयार है।

सांता क्लॉज़ की मस्ती, गिफ्ट्स के मजेदार किस्सों से भरे ये Christmas Funny Hindi Jokes त्योहार को और भी खास और हँसी से भरपूर बना देंगे। तो आईए, हम क्रिसमस को हँसी-मजाक के साथ मनायें और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें!

Christmas Funny Hindi Jokes one liners

1. अच्छा बताओ, क्रिसमस और न्यू ईयर में क्या समान है? दोनों हफ्ते के एक ही दिन पड़ते हैं क्योंकि क्रिसमस के ठीक एक हफ़्ते बात न्यू ईयर आता है न, इसीलिए।
😅😁

2. आजकल की जेनेरेशन को देखकर सांता भी सोचते होंगे कि चॉकलेट देना शुरू क्या किया, ये सब तो फोन, घर, कार, ए.सी., हर चीज़ की डिमांड करने लगे।
😅😆

3. अगर सांता चॉकलेट के बदले किताबें लेकर आने लगें तो आधे बच्चे सांता के नाम से ही डरने लग जायेंगे।
😆😅

Christmas Funny Hindi Jokes for friends

4. राजू: ये क्रिसमस का त्यौहार हमारा नहीं है क्या?
मोहन: क्रिसमस तो सब मनाते हैं, किसने ऐसा बोल दिया?
राजू: पड़ोस में रहने वाली शिल्पी ने, तब से बोल रही है, मेरी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस..
😂😆

5. राजू: कल रात सांता क्लॉज़ मेरे सपने में आए थे।
गोलू: अच्छा! फिर?
राजू: उन्होंने कहा कि तुम्हारा दोस्त कल तुम्हें एक हज़ार रूपये देगा।
गोलू: कल तो सांता मेरे सपने में भी आए थे।
राजू: अरे वाह! तुमसे क्या बोले?
गोलू: यही कि मक्कारों से सावधान रहना।
😅🤣

6. राजू: सांता को कल चॉकलेट लेकर आना चाहिए था, इंसान को वादों का पक्का होना चाहिए।
गोलू: भाई तू भी तो इंसान है, तूने तो पिछले महीने ही मुझसे मेरे हज़ार रूपये लौटाने के लिए कहा था।
😂🤣

7. सोनू: यार मोनू, ये क्रिसमस का त्यौहार गर्मी में क्यों नहीं मनाया जाता?
मोनू: भाई तू ही सोच, गर्मी में सांता को इतने सारे कपड़े पहनने पर कितनी गर्मी लगेगी।
😅😆

Short Christmas Funny Jokes in Hindi

8. पत्नी ने पति से कहा: आज तुम मेरे सांता हो। चलो बताओ, मुझे क्या गिफ्ट दोगे?
पति ने अपने जेब में हाथ डाला और उसमें से एक रुपया वाला एक चॉकलेट निकल कर पकड़ा दिया।
🤣😂

9. पत्नी: कल मैं सांता क्लॉज़ से विश माँगने वाली हूँ कि मैं एक दिन के लिए चिड़िया बन जाऊँ।
पति: तब तुम्हें सांता से नहीं, मनोचिकित्सक से बात करने की ज़रूरत है।
😅😆

10. टीचर ने क्रिसमस के दिन पूछा: गोलू, वो जो घर पर बिना बताए आते हैं, बहुत सारे गिफ्ट्स, चॉकलेट ले आते हैं और लंबी मूछें रखते हैं, वे कौन हैं?
गोलू: मेरे मामा।
😂😆

Christmas Funny Hindi Jokes for kids

11. टीचर: सोनू, तुम केक कब खाते हो?
सोनू: सर, बर्थडे के दिन।
टीचर: उसके अलावा?
सोनू: क्रिसमस के दिन।
टीचर: तो बताओ, बर्थडे और क्रिसमस के दिन केक क्यों खाते हैं?
सोनू: सर, कारण तो पता नहीं, हमें सिर्फ़ केक खाने का बहाना चाहिए।
😂😆

12. बाप: गुड्डू, किसी भी बात को कम शब्दों में बोलना सीखो।
गुड्डू: जी बे, जी बे।
बाप: ये क्या बदतमीजी है?
गुड्डू: पापा, आज क्रिसमस है न, इसलिए जिंगल बेल, जिंगल बेल को कम शब्दों में जी बे, जी बे बोल रहा हूँ।
बाप बेहोश..
🤣😂

13. गोलू ने क्रिसमस के दिन सांता जैसे कपड़े पहन लिए और अपनी मम्मी से बोला: आज मैं सांता क्लॉज़ बना हूँ। आज तुम जो मर्ज़ी मुझसे सवाल पूछ सकती हो।
मम्मी (खुश होकर): वाह बेटा! ये बताओ, पानीपत की लड़ाई कब हुई थी?
गोलू: हो हो हो!
🤣😆

14. बाप: बेटा, कल क्रिसमस के दिन तुम सांता से क्या माँगोगे?
गोलू: यही कि मैंने जो परीक्षा दी है, उसमें सारे पेपर में मेरे नंबर दोगुने हो जायें।
बाप: तुम पागल हो क्या? विश माँगने से भला नंबर दोगुने हो जाते हैं?
बेटा (हँसते हुए): तो क्रिसमस के दिन भला सांता आते हैं?
😂🤣

15. क्रिसमस के दिन सांता ने पप्पू से पूछा कि उसको क्या चाहिए।
पप्पू ने कहा: मुझे स्कूल के होमवर्क से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए।
अगले दिन जब पप्पू स्कूल गया तो उसकी क्लास टीचर ने उसकी खूब क्लास ली।
बाद में पप्पू को पता चला कि सांता के वेश में उसकी क्लास टीचर ही आई थीं।
😂😄

16. माँ: पप्पू, जा बेटा, पेड़ों से कुछ फल तोड़ कर ला।
पप्पू: पर आज तो क्रिसमस है माँ, आज नहीं ला
सकता।
माँ: क्रिसमस है तो इसमें कौन सी दिक्कत वाली बात हो गई?
पप्पू: अरे माँ, आज तो पेड़ों पर लाइटें लगी होंगी न, कहीं उन्हें छूने से करेंट ना लग जाए।
😂🤣

17. मोनू: पापा, कल क्रिसमस का दिन है। आज ही हमें अपने घर के आसपास के रास्तों पर बर्फ़ रखनी होगी?
बाप: वो क्यों?
मोनू: वरना सांता की बर्फ़ पर चलने वाली गाड़ी घिस जाएगी।
🤣😂

क्रिसमस का त्यौहार हमेशा हंसी और खुशी लेकर आता है, और सांता क्लॉज़ के मजेदार जोक्स इस खुशी को और बढ़ा देते हैं। इन जोक्स के साथ, न केवल बच्चों की हंसी निकलती है, बल्कि बड़े भी इसमें शामिल हो जाते हैं और क्रिसमस के इस खास दिन को यादगार बना देते हैं। तो आइए, इस क्रिसमस, इन मजेदार जोक्स के साथ अपने परिवार और दोस्तों को खुशियों से भर दें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *