मैथ्स (गणित) के बेहद फनी हिंदी चुटकुले 🤣😂 जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दें।

सोनू: वो कौन सा नंबर है जो सोते जागते हर वक्त मांगते ही रहता है?
मोनू: 782.
सोनू: पर कैसे? सोनू: सात सोता रहता है, आठ उठता रहता है और दो तो मांगते ही रहता है।
😂😅

टीचर: सोनू बताओ, तीन में पांच जोड़ने पर क्या आएगा?
सोनू: सॉरी सर, मुझे तीन पांच करने की आदत नहीं है।
टीचर: अभी निकल जा क्लास से।
🤣😆

गोलू: भाई बता, 210 में 2 से गुणा करने पर क्या आएगा?
सोनू: भाई, वही जो तू है।
😆😅

चिंटू: यार, रात में घड़ी में बारह बजते ही इतनी ठंड क्यों लगने लगती है?
मंटू: क्योंकि भाई, उस समय ज़ीरो डिग्री बनता है।
😅🤣

टीचर: 12 और 13 जोड़ने पर क्या आएगा?
चिंटू: सर, कोई फायदा नहीं होगा।
टीचर: क्या बोल रहे हो?
चिंटू: सर, बारह और तेरह को मिलाकर सिर्फ बातें रह जायेंगी।
टीचर ने अपना सिर पीट लिया।
😆😅

टीचर: तीन और सात को सम करने पर कौन सी संख्या आयेगी?
स्टूडेंट: सर, ये दोनों तो विषम संख्याएँ हैं, इनको सम कैसे बना सकते हैं?
😂😆

टीचर: क्या समय रूक सकता है?
गोलू: यस सर, बिल्कुल रूक सकता है।
टीचर: कब?
गोलू: जब घड़ी की बैटरी खतम हो जाए।
😂🤣

जीरो और तीन ने आठ से पूछा: अपनी शकल देखी है तूने कभी आईने में?
यह सुनकर आठ गुस्साकर बोला: तुम दोनों जैसे दो दो को तो मैं अपने अंदर रखता हूँ।
और मेरा तो पता नहीं, पर तुम दोनों को तो मैं अपने अंदर ही अपनी अपनी शकल दिखा दूँगा।
😅😆

गणित के दो छात्र आपस में बातें कर रहे थे।
पहला: तुम्हारी बातों में प्वाइंट रहता है।
दूसरा: तुम्हारी बातों में भी हमेशा प्वाइंट रहता है। कितना अच्छा होता अगर हमारी बातें आपस में मिलतीं।
पहला: हाँ यार, तब एक लाईन बन जाती।
😆😅

टीचर: साइंस में सबसे ज्यादा नंबर धीरज के आए हैं।
गोलू के पिता: और गोलू के?
टीचर: आपके लड़के के औसत नंबर आए हैं।
तभी गोलू: पापा, ये झूठ बोल रहे हैं।
गोलू के पिता: वो कैसे?
गोलू: मैने पूरे क्लास के नंबर का औसत निकाल कर देखा है, मेरे नंबर उससे 5 ज्यादा हैं।
😁🤣

टीचर: तुम घटाव, गुणा, भाग सब कुछ सही सही कर लेते हो पर जोड़ हमेशा गलत कर देते हो, ऐसा क्यों?
फिर टीचर ने क्लास टेस्ट का रिपोर्ट बताने के लिए उस बच्चे के घर फोन किया जो उसके दादाजी ने उठाया।
टीचर: जी, आपके पोते को टेस्ट में मार्क्स तो ठीक आए हैं पर इसे जोड़ों में दिक्कत होती है।
बच्चे के दादाजी: आप क्या बोल रहे हैं, उसे इतनी कम उमर में कैसे हो गया? हमें तो अभी बस एक साल पहले से जोड़ों में दिक्कत होनी शुरू हुई है।
🤣😅

टीचर ने गोलू से कहा: भुजा के आधार पर त्रिभुज के कितने प्रकार हैं?
गोलू: समबाहु, विषमबाहु, त्रिसमबाहु..
टीचर: अरे मूर्ख! चलो तुम बताओ पप्पू, कोण के आधार पर त्रिभुज के कितने प्रकार हैं?
सर, न्यूनकोण, समकोण और अधिककोण।
टीचर: वेरी गुड, चलो अब इनकी परिभाषाएं भी बता दो।
पप्पू: सर, न्यून मतलब थोड़ा, सम मतलब कुछ, अधिक मतलब ज्यादा, अर्थात् थोड़े कोण, कुछ कोण और ज्यादा कोण।
टीचर ने अपना सर पीट लिया।
😂😅

मंटू: 12/2 का उल्टा करने पर क्या आएगा।
चिंटू: बाहर भाग लो।
🤣😂

टीचर: राइट ऐंगल क्या होता है?
गोलू ने कॉपी पर लिखा: ऐंगल क्या होता है?
टीचर: अरे मैं उस राइट की बात नहीं कर रहा हूँ। राइट ऐंगल के अलावे और कौन कौन से ऐंगल होते है?
गोलू: सर, रॉन्ग ऐंगल या फिर लेफ्ट ऐंगल।
टीचर ने अपना सर पीट लिया।
🤣😅

गोलू हिंदी के टेस्ट में मैथ्स पढ़कर चला गया।
टीचर ने पूछा: पाई पाई का हिसाब क्या होता है?
गोलू: एक पाई मतलब 3.14, तो दो पाई का हिसाब 6.28 होगा।
टीचर: अच्छा! मेरे सामने बहुत तेज बन रहे हो तो बताओ 6.28 में 2 से गुणा करने पर क्या आएगा?
गोलू: सर जी, खाट।
टीचर: क्या बकवास कर रहे हो?
गोलू: सर जी, मेरा मतलब है चारपाई।
😄😆

सोनू: 1225 का रूट कितना होता है?
मोनू: वो क्या पेड़ है जिसका रूट होगा?
सोनू: बकवास मत कर!
चल ये बता कि एक फूट कितना होता है?
मोनू अपना पैर दिखाकर बोला: देख ले, इतना।
सोनू: अभी फुट यहाँ से!
😅😆

संता: मैं टेबल पर पढ़ता हूँ।
बंता: मैं तो टेबल पर खाता हूँ।
गप्पू: मैं टेबल पर समान रखता हूँ।
यह सुनकर मैथ्स का स्टूडेंट पप्पू बोला: मैं तो टेबल को याद ही कर लेता हूँ।
🤣😅

0 और 2 मुँह लटका कर बैठे हुए थे।
यह देखकर बाकी नंबर्स ने उनकी उदासी का कारण पूछा तब उन्होंने कहा:
1 के पीछे लगने से ग्यारह, इक्कीस, एकतीस..
3 के पीछे लगने से तेरह, तेईस, तेंतीस..
इसी तरह 4, 5, 6, 7, 8, 9 सबको पीछे लगने का क्रेडिट मिलता है।
पर 0 के पीछे लगने पर दस, बीस, तीस, …
2 के पीछे लगने पर बारह, बाईस, बत्तीस, …
हमें तो कोई वैल्यू ही नहीं देता।
🤣😅

एक दिन मास्टर जी ने क्लास में संता और बंता से कहा: तुम्हें एक दूसरे के पैरलल चलना होगा।
शाम ने संता ने बंता को कॉल किया: चल भाई, आज शाम में फील्ड में मिलते हैं।
बंता बोला: नहीं भाई, आज से नहीं।
संता ने पूछा: पर ऐसा क्यों?
बंता बोला: याद है, क्लास में मास्टर जी ने हमें एक दूसरे के पैरलल चलने के लिए बोला है, इसलिए अब हम आपस में नहीं मिल सकते।
😅😆

सोनू: एक ऐसा आदमी बताओ जो तुम्हें हमेशा प्रॉब्लेम देता हो।
मोनू: मेरे मैथ्स टीचर।
सोनू: और जो सॉल्यूशन देता हो?
मोनू: मेरे केमिस्ट्री टीचर।
😄😆

एक बार चिंटू के घर में एक गेस्ट आए हुए थे।
उन्होंने नाश्ता करते हुए चिंटू से पूछा: अच्छा बताओ, 89 में 11 से भाग देने पर क्या शेष आएगा?
चिंटू: नमकीन।
गेस्ट: क्या?
चिंटू: जब तक मैं भाग दूंगा, आप सारा बिस्कुट खा ही जायेंगे।
😆😀

किसी पार्टी में सब एक दोस्त के आने का इंतज़ार कर रहे थे।
गप्पू बोला: अरे यार, ये अभी तक नहीं आया, जबकि 6 बज गए हैं। इतनी ऑड टाइमिंग रखेगा तो कैसे चलेगा? खैर, चलो थोड़ी देर और वेट कर लेते हैं।
इतने में पप्पू बोला: अरे भाई, अब वो एक घंटे बाद ही आएगा।
गप्पू: तुझे कैसे पता?
पप्पू: अभी तूने ही तो बताया कि उसकी ऑड टाइमिंग है, तो इस हिसाब से अब सीधा 7 बजे ही आयेगा।
😂😄

सोनू: भाई, तेरी महीने की सैलरी कितनी है?
मोनू: एक लाख रूपये।
सोनू: अच्छा! और क्या मिलता है?
मोनू: कंपनी क्वार्टर देती है।
सोनू: ओह! फिर तो बहुत खराब नौकरी है।
मोनू: वो कैसे?
सोनू: एक लाख का क्वार्टर तो 25000 ही हुआ न?
😄🤣

एक बार टीचर ने संता से 9 और 2 को जोड़ने को कहा।
संता ने कॉपी पर कुछ लिखा और क्लास से बाहर भाग गया।
इस पर टीचर ने बंता से पूछा: ये क्यों भाग गया?
बंता बोला: मैम, वो जोड़ने के बाद 9,2 11 हो गया।
😅🤣

मंटू अंग्रेज़ी के टेस्ट के दिन मैथ पढ़कर चला गया।
टीचर ने सवाल दिया और कहा: इन दी गई दस परिस्थितियों में से किन्हीं सात विषम परिस्थितियों का उल्लेख करो।
इतने में मंटू बोला: मैडम, सवाल ही गलत है।
टीचर: कैसे?
मंटू: इन दस में से तो सिर्फ पाँच ही विषम हैं, 1,3,5,7 और 9, तो सात के बारे में कैसे लिख सकते हैं?
😅😆

सोनू और मोनू मैथ्स की क्लास में बैठे थे।
सोनू: देख भाई, तुझे क्लास में सारे बच्चे एक जैसे ही लगेंगे पर मैं बिल्कुल भिन्न हूँ।
यह सुनकर मोनू बोला: अच्छा! तू भिन्न है तो तेरे अंश, हर कहाँ हैं?

एक बार कहीं पर शादी खतम होने के बाद गोलू कंबलों की गिनती कर रहा था।
उसके मालिक ने उससे पूछा: कितने कंबल हुए, राउंड अप करके बताओ?
यह सुनकर गोलू एक एक करके कंबलों को मोड़ने लगा।
यह देख उस आदमी ने पूछा: ये क्या कर रहे हो?
गोलू बोला: आप ही ने तो अभी कहा राउंड अप करने के लिए।
😅🤣
