25+ सोलर सिस्टम(सौर मंडल) पर फनी हिंदी जोक्स 😂🤣

टीचर: मंगल और शनि के बीच कौन सा ग्रह आता है?
स्टूडेंट: सर, तीन ग्रह आते हैं।
टीचर: क्या? कौन से तीन?
स्टूडेंट: सर, मंगल और शनि के बीच बुध, बृहस्पति और शुक्र तो आते है हैं।
टीचर बेहोश!!
😂😆

पप्पू: अपने सौर मंडल में कौन सा ग्रह सबसे खुश है?
चिंटू: पृथ्वी, क्योंकि सिर्फ उसके पास ही तो लाइफ है।
🤣😆

गप्पू: यार पप्पू, मुझे एक बात समझ में नहीं आती है।
पप्पू: कौन सी?
गप्पू: ये अधिकतर लोग, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को व्रत क्यों रखते हैं?
पप्पू: क्योंकि भाई, मंगल, शनि और बृहस्पति, ये तीनों एक साथ ही रहते हैं।
😆🤣

टीचर: दुनिया मंगल को क्यों जा रही है?
गोलू: मैडम, मंगल शुभ दिन होता है न इसीलिए।
😆🤣

चिंटू: यार एक बात बता, हमारे सौर मंडल के सारे ग्रह कैसे बने?
पिंटू: इन सबको मैंने ही बनाया है।
चिंटू: क्या बोल रहा है?
पिंटू: हाँ, कल एक ज्योतिष मुझे बोल रहे थे कि तुम्हारे ग्रहों की दशा ठीक नहीं चल रही है।
😂😆

कभी बैठे बैठे ये सोचता हूँ कि चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है, पृथ्वी सूरज का चक्कर लगा रही है और मैं यहाँ बस स्कूल का चक्कर लगा रहा हूँ।
😅😆

एक अंग्रेज़ भारत घूमने आया।
उसने एक आदमी को नमस्ते कहा तो उसने बोला कि आपका दिन मंगलमय हो।
यह सुनकर अंग्रेज़ अपने दूसरे अंग्रेज़ दोस्त के पास भाग कर गया और बोला: ब्रदर, इन लोगों के पास गजब टेक्नॉलॉजी है, सीधा दूसरे प्लैनेट पर भेज देते हैं।
उसका दोस्त हैरत में पड़ गया, बोला: रियली?
अंग्रेज़ बोला: यस ब्रो, एक आदमी अभी मुझसे बोला कि आपका दिन मंगल में हो।
🤣😅

संता: भाई सुना है शुक्र ग्रह सबसे गरम है?
बंता: हाँ भाई, उसकी सतह पर तो कांच भी पिघल जाता है।
संता: वाह! तब तो वहाँ मैं कांच पिघला कर ग्लास की फैक्ट्री बना सकता हूँ।
बंता: हाँ हाँ क्यों नहीं, पाँच दस ग्लास तो तेरे से भी बन जायेंगें।
😄😂

चिंटू: मिंटू, तूने कभी अंतरिक्ष की आवाज सुनी हैं?
मिंटू: हाँ, रेडियो पर, आकाशवाणी।
🤣😂

टीचर: मोहन बताओ, चाँद पूर्णिमा की रात में पूरा दिखता है लेकिन अमावस्या की रात में बिलकुल नहीं दिखता, ऐसा क्यों?
मोहन: सर, ऐसा इसलिए क्योंकि रोज़ रोज़ पूरा दिखने से चाँद की वैल्यू घट जाएगी।
😂😆

संता: भाई, ये ग्रहण कैसे होता है?
बंता: ये मेरे चाचा बतायेंगे।
संता: उनको कैसे मालूम?
बंता: अरे वही तो ग्रहण लगवाते हैं।
संता: क्या बकवास कर रहे हो?
बंता: अरे भाई, फिर मेरी चाची रोज सुबह उनको खाना देने के बाद क्यों बोलती है कि ग्रहण कीजिए?
😆😅

एक बच्चे ने अपनी माँ से पूछा: मम्मी, आज कौन सा दिन है?
माँ: आज संडे है।
बच्चा: संडे का मतलब?
माँ: सन् यानि कि सूर्य का दिन।
बच्चा: अच्छा ठीक है।
अगले दिन वह बोला: मम्मी, आज स्कूल नहीं जाऊंगा।
माँ: क्यों? क्या हो गया तुझे?
बच्चा: आज मंडे है ना, मेरे मन का दिन।
फिर माँ ने उसके कान खींचते हुए कहा: तो मंडे सिर्फ तेरे लिए थोड़े ही है? चल, तैयार हो फटाफट!
🤣😂

बुध से एक जोक..
बुधन बुधवार को घर से सबको बुद्धि बांटने निकला पर खुद ही बुद्धू बनकर लौट आया।
😅😄

पत्नी: सुनो, क्या तुम मेरे लिए चाँद तारे तोड़ कर ला सकते हो?
पति: तोड़ कर तो ला दूँ लेकिन..
पत्नी: लेकिन वेकिन क्या?
पति: पहले मुझे आसमान में रॉकेट से लॉन्च तो करवा!
😆😅

संता: आज की कुछ ताजा न्यूज़ बता।
बंता: आज सुबह सुबह अपने स्पेस सेंटर से चार भांजे आसमान में उड़ गए।
संता: क्या मतलब?
बंता: चार सैटेलाइट भाई।
संता: तो तू सैटेलाइट को भांजा क्यों बोल रहा है?
बंता: अच्छा ये बता, चाँद सैटेलाइट है या नहीं?
संता: हाँ, बहुत बड़ा सैटेलाइट है।
बंता: तो जब चाँद को मामा बोलते हो, तो इनको भांजा बोलने में क्या हर्ज है?
😂🤣

टीचर: पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग जल से भरा है?
सोनू: सर, 70 प्रतिशत।
टीचर: गुड, और आदमी के शरीर का?
सोनू: सर, वो भी लगभग 70 प्रतिशत।
टीचर: वेरी गुड! अब गोलू तुम बताओ, इन बातों से हमें क्या समझ में आता है?
गोलू: सर, यही कि सोनू पढ़ने में बहुत तेज है।
😆😅

पप्पू: अपने सौर मंडल में कौन सा ग्रह सबसे धनी है?
चिंटू: सबसे धनी सैटर्न है क्योंकि उसके पास काफी रिंग्स हैं।
पप्पू: और इतनी रिंग्स उसके पास कैसे हैं?
चिंटू: हि सैट ऐंड अर्न्ड।
😆🤣

चिंटू: किस ग्रह के नाम में एक ही मतलब के दो शब्द आते हैं, एक हिंदी में और एक अंग्रेज़ी में?
मंटू: वीनसl
चिंटू: वो कैसे भला?
मंटू: इसमें वीन और नस दोनों ही आते हैं।
😂😆

संता: भाई दूसरे ग्रहों पर जिंदगी कैसी होती होगी?
बंता: जैसी भी होगी, कम से कम रोज रोज नहाने और स्कूल जाने के लिए वहाँ डाँट तो नहीं सुननी पड़ती होगी।
😂😆

पत्नी: मैं तारों की सैर करना चाहती हूँ।
पति: मैं तुम्हें कल ही ले जाऊँगा।
पत्नी (खुश होकर): सच्ची? पर कहाँ?
पति: तारामंडल।
😄🤣

सोचो, अगर संता धरती पर और बंता चांद पर हो, तब दोनों आपस में क्या बातें करेंगे?
बंता: अरे संता, देख मैं उड़ रहा हूँ, तू तो वहाँ पर ठीक से उछल भी नहीं पाता होगा।
संता: भाई तू चाहे जितना भी उड़ ले, पर आखिर में चक्कर तो मेरा ही लगाएगा।
🤣😆

चिंटू: अगर तुम्हे चॉइस दी जाए, तो किस ग्रह पर जीना पसंद करोगे?
मिंटू: अर्थ पर ही।
चिंटू: अर्थ पर ही क्यों?
मिंटू: क्योंकि जीने का कुछ न कुछ तो अर्थ होना चाहिए।
🤣😆

टीचर: बताओ चिंटू, हमारे सौर मंडल का कौन सा ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है?
चिंटू: सर, ठीक से याद नहीं आ रहा।
टीचर(गुस्से में): क्या?
चिंटू: अच्छा अच्छा, अभी याद आया।
टीचर: चलो शुक्र है, बताओ।
चिंटू: सर आप गलत बोल रहे हैं।
टीचर: क्या मतलब?
चिंटू: सर, वह शुक्र नहीं, बुध है।
😅😆

अंग्रेज़ी की क्लास चल रही थी।
टीचर: बच्चों, रविवार को अंग्रेज़ी में संडे कहते हैं, रवि को सन् और वार को डे।
बच्चे: ओके सर।
टीचर: उसी तरह शनिवार, शनि को सैटर्न बोलते हैं इसलिए सैटर्डे।
बच्चे: ठीक है सर।
टीचर: चलो, अब तुमलोग बताओ, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अंग्रेज़ी में क्या बोलेंगे?
बच्चे: सर, मर्करी डे, जुपिटर डे और वीनस डे।
😂😅

चिंटू: ये सारे प्लानेट्स कभी एक दूसरे को छोड़कर दूर क्यों नहीं जाते?
पिंटू: क्योंकि भाई, उनके बीच इतनी अच्छी ग्रैविटी जो है।
😂😆

एक आदमी एक लड़के का हाथ देख रहा था।
उसने उससे कहा: तुम्हारे सारे ग्रहों में से सिर्फ शुक्र ही ठीक से दिख रहा है।
लड़के ने कहा: हाँ, वह ज्यादा चमकता है न इसीलिए।
🤣😆

गप्पू: पता है, अब लोग चाँद पर भी जमीन ले रहे हैं?
पप्पू: हाँ भाई, मालूम है।
गप्पू: मुझे भी मन है वहाँ जमीन लेने का।
पप्पू: हाँ भाई, बिल्कुल।
मैंने तो वहाँ पर रियल स्टेट बिजनेस भी करने का सोच रखा है।
अभी बस एक दो साल में कुछ पैसे जमा कर लूँ।
😅😂

भूगोल के शिक्षक ने शाम में बच्चों से फील्ड में चलने को कहा।
फिर उन्होंने गोलू से पूछा: गोलू, आसमान की तरफ देखकर बताओ, मर्करी कहाँ दिख रहा है?
गोलू बोला: सर मर्करी तो क्लास में लगा है, यहाँ कैसे दिखेगा?
😄😆

टीचर: चलो बताओ, तारों के समूह को क्या कहते हैं?
गोलू: सर, गैलेक्सी।
टीचर: सवाल हिंदी में पूछा गया है, इसलिए जवाब भी हिंदी में दो।
गोलू: सर, आकाशगंगा।
टीचर: ठीक है, अब ये बताओ कि हम किस आकाशगंगा में रहते हैं?
गोलू: सर, दूध वाले रास्ते में।
टीचर: क्या बोल रहे हो?
गोलू: सर, मिल्की वे में।
🤣😂

चिंटू: मार्स पर क्या बिजली बनाई जा सकती है?
पिंटू: हाँ क्यों नहीं, पावर प्लांट लगाकर तार बिछाना है बस।
फिर एक मार्सिंग का कनेक्शन लेकर घर में एसी, फ्रिज चलाओ।
चिंटू: भाई, बाकी सब तो ठीक है, पर ये मार्सिंग क्या है?
पिंटू: भाई जैसे यहाँ पर अर्थिंग करते हैं, वहाँ पर तो मार्सिंग ही करेंगे ना?
😆😅
